प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: सीडीओ डॉ. मोहनलाल मीणा ने शुक्रवार अपरान्ह सीएचसी बाघराय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी मौजूद कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। अधीक्षक दिनेश सिंह से जानकारी लेने के बाद सीडीओ सीधे बिहार ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर नाराजगी जताई। क्षेत्र के लोगों ने एपीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बीडीओ शिव बहादुर सिंह कुंडा से भागकर बिहार पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...