Pratapgarh Kunda News: सिविल जज शाम्भवी ने छात्राओं को किया जागरूक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरहदा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज शाम्भवी ने बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी डर से पढ़ाई ना छोड़ें, सच का सामना करें। यदि कोई ब्लैकमेल का शिकार हो जाए तो डरे नहीं शिकायत करें। कोई परेशानी हो तो विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से शिकायत करें। मिशन शक्ति प्रभारी प्रतिभा सिंह ने वूमेन, महिला हेल्पलाइन के सभी नंबरों की जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी शिखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सावधानी बरतने व प्राइवेसी का ख्याल रखने के लिए सुझाव दिया। सीएचसी की डॉ. सुषमा पटेल ने सर्वाईकल कैंसर से सम्बंधित जानकारी व बचाव का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.