प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: ​प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मेरी लाइफ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को 'सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग' विषय पर जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम हुआ। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने परिसर में पॉलीथीन, प्लास्टिक डिस्पोजेबल कप, ग्लास और प्लेट जैसी वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अवंतिका पांडेय ने उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. मो. आलमीन, श्रद्धा, सौरभ, नारायण, विनीत, सौरभ सिंह और विजय आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मरीजों को बताया श्रीअन्न का महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...