Pratapgarh Kunda News: सास-बहू से की मारपीट, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के वजीरपुर गांव निवासी विन्देश्वरी की 60 वर्षीय पत्नी पार्वती ने पुलिस को तहरीर दी। 28 सितंबर की शाम करीब छह बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी, गहदाला लेकर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। जब उसकी 35 वर्षीय बहू आशा देवी पत्नी राजू ने विरोध किया तो वह लोग गालियां देते हुए उसको पीटने लगे। जब बहू को बचाने दौड़ी तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। पीड़िता पार्वती की तहरीर पर पुलिस ने राममूरत पटेल उसकी पत्नी सिद्धांती देवी उसके बेटे अजय, मन्जय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.