Pratapgarh Kunda News: सावन मेले को लेकर एसडीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। 30 जुलाई से शुरु हो रहे सावन मेले को लेकर एसडीएम ने रविवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया। मेले के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ ही नाविकों, गोताखोरों की तैनाती पर जोर दिया। एसडीएम अजय यादव रविवार को सावन मेले को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण करने बाबा हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पहुंचे। गंगा दर्शन कर घाट का निरीक्षण किया। पुजारी मोहित मिश्रा के वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव का पूजन किया। उसके बाद वह मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पहुंचे। गंगा घाट का निरीक्षण करने के साथ ही मातहतों को सावन मेले के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ ही गोताखोरों एवं नाविकों को तैनात किए जाने का निर्देश दिया। हौदेश्वरनाथ में नौका बचाव दल, स्वास्थ्य शिविर, बैरियर, पेयजल, वाहन स्टैंड जैसी व्यवस्था पर चर्चा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.