प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाइक और मोपेड सामने से टकराई तो दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में प्रयागराज ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बाघराय थाना क्षेत्र के मंडलभासौं बाजार निवासी कल्लू का 30 वर्षीय बेटा सचिन पटेल उर्फ मरकहा गुरुवार रात करीब नौ बजे बाइक से भिटारा चौराहे से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोर्रही इंटर कॉलेज के पास पहुंचा सामने से आ रहे मोपेड सवार से भिड़ंत हो गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी डाक्टर ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का ...