Pratapgarh Kunda News: साथी पर हमले में छात्र सहित पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: दिलीपपुर थानाक्षेत्र के नजियापुर निवासी मो. जैद ने पुलिस को बताया कि वह तिलक इंटर कॉलेज से एनसीसी का कोर्स कर रहा है। सात अक्तूबर को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे वह कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में शिवसत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसके साथ एनसीसी का कोर्स करने वाले शिवांश पांडेय निवासी चौखड़ा ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ हमला कर दिया। गाली व धमकी देते हुए हाकी, डंडों से मारा। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। मो. जैद की उक्त तहरीर पर पुलिस ने शिवांश पांडेय को नामजद करते हुए 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट, 23 के खिलाफ केस यह भी पढ़ें- Sultanpur News: हॉस्टल में छात्र के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.