Pratapgarh Kunda News: साथी के साथ दुर्व्यवहार पर बिफरे वकीलों ने की नारेबाजी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक कोर्ट में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के खिलाफ अधिवक्ता संगठन की ओर से गुरुवार को विरोध प्रकट किया गया। जूनियर बार के अध्यक्ष करुणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशेलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कचहरी के एकजुट वकीलों ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का इस तरह से अपमान कोई कर रहा है तो इस मामले में कार्रवाई तय हो। विरोध के समय भारी संख्या में एकजुट वकीलों ने दीवानी न्यायालय परिसर तक आवाज बुलंद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.