प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष करूणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने शोकसभा की। इसमें अधिवक्ता राजेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौत धारण करते हुए गत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में मौजूद जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय आदि ने शानिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...