प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय पर मंगलवार को अध्यक्ष करूणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने बैठक की। वरिष्ठ अधिवक्ता रामसंजीवन यादव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर गत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सहमति के बाद मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य विरत रहने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...