प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम चैंबर पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से साथियों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने मोठिन निवासी अधिवक्ता साथी रामकृष्ण द्विवेदी के भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत के निस्तारण में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। अधिवक्ताओं ने कल्यानपुर ढिंगवस निवासी अधिवक्ता आलोक शुक्ला की भूमिधरी जमीन पर प्रशासन की ओर से जबरन हस्तक्षेप को अनुचित बताया। उदयपुर थाने के खानीपुर निवासी अधिवक्ता खुशबू सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमले में पुलिस की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से सभी मामलों की जांच कराकर समाधान कराए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं की मांग पर एसडी...