Pratapgarh Kunda News: साड़ी दिखाने के बहाने छेड़खानी का आरोप, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अक्तूबर को वह करीब तीन बजे नरई चौराहे से सामान खरीद कर घर लौट रही थी। तभी नरई बाजार स्थित एक कपड़े के दुकानदार ने उसको बुलाकर कहा कि नई साड़ी आई है, इन्हें देख लीजिए। इसके बाद वह साड़ियां दिखाने लगा और उसी बहाने उससे छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कपड़ा कारोबारी प्रेमचंद केसरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.