प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार शुक्रवार देर रात बंधवा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। वह आमी गांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...