Pratapgarh Kunda News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरा, युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार को रानीगंज पुलिस ट्रामा सेंटर ले गई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के घर सूचना दी तो रोते बिलखते परिजन ट्रामा सेंटर की ओर भागे। रानीगंज थानाक्षेत्र के खाखापुर गांव निवासी लालता प्रसाद प्रजापति का 20 वर्षीय बेटा विजय कुमार शनिवार देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित चिरकुटी चौराहे के पास सामने से अचानक एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने में वह बाइक सहित गिर पड़ा। पास में स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले गए। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक राजीव कुमार पांडे ने मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.