प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़/ढकवा, हिंसं। साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहे वृद्ध की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने घटना की तहरीर पुलिस को है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी 63 वर्षीय शोभनाथ रजक कपड़े धुलने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह साइकिल से गैस सिलेंडर लेने कोइरीपुर गया था। साइकिल पर सिलेंडर लेकर लौट रहा था। रामगंज बाजार में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दिया। गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोभनाथ की पत्नी राजकली की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में रिटायर्ड होमगार्ड की मौत, पत्नी गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...