प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के देवकली मोहल्ले में शनिवार शाम राजकुमार की 13 वर्षीय बेटी इशानी साइकिल चलाना सीख रही थी। इस दौरान वह तालाब में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसका चाचा तालाब में कूदा तो वह भी डूबने लगा। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां से गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया। हालांकि वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...