Pratapgarh Kunda News: सांड़ से टकरा अधिवक्ता जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह शुक्रवार शाम तहसील से घर बाइक से लौट रहे थे। रायपुर तियाई पेट्रोल पंप के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अचानक बाइक के सामने सांड आ जाने से टक्कर हो गई। टक्कर में अधिवक्ता सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। ट्रामा सेंटर में अधिवक्ता का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: तहसील परिसर से वकील की बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.