प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कस्बे के सलेम भदारी वार्ड में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सोमवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना, सांसद प्रमोद तिवारी के प्रयास से स्वीकृत आम्बेडकर बारात घर के भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से दो करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाले बारात घर का भूमिपूजन किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहाकि कि अगले सप्ताह से आंबेडकर पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। ईओ इन्द्र प्रताप ने बारात घर में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह ,अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्...