प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोहारन का पुरवा ऐंठू गांव निवासी कल्लू पटेल की 76 वर्षीय पत्नी राजपती देवी बकरी पालन करती थी। उन्हें कच्चे मकान में बांधती थी। बुधवार रात उसके एक बकरे को सांप ने काट लिया जिससे वह मर गया। गुरुवार को दोपहर में राजपती कच्चे घर में सांप को खोज कर रही थी। तभी डंडे की चोट लगने से बिल से सांप निकला और वृद्धा के हाथ में काट लिया। सांप काटते ही वह चीखती भागी और आसपास के लोगों को बताया। पड़ोसी उसे सीएचसी लाए, जहां इलाज के दौरान उसकी सांस थम गई। महिला के मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...