प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के खान का पुरवा मझिलगांव निवासी नोखेलाल का सात वर्षीय बेटा अंकित मंगलवार शाम घर पर खेल रहा था‌। तभी सांप ने उसे डस लिया। उसकी हालत बिगड़ते ही परिजन अस्पताल जाने के बजाए झाड़ फूंक कराने लगे। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सीएचसी ले आए तो उसकी मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...