प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। महेशगंज थानाक्षेत्र के चितावनपुर पटना गांव निवासी कलावती यादव पत्नी हरिश्चन्द ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिसके मुताबिक 23 मार्च 2026 की सुबह 8 बजे कुछ लोग लाठी लेकर पहुंचे और गालियां देते हुए मारने को दौड़े। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारा पीटा, अभद्रता की। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने दौड़े उसके ससुर राम सुन्दर यादव को पीटा। इससे वह गिरकर अचेत हो गए। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वह लोग घर में तोड़फोड़ करते जान से मारने की धमकी देते चले गए। मामले को लेकर पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजनाथ यादव, रामकैलाश यादव, शिवम् उर्फ हर्ष, वैशाली पुत्र राजनाथ, उर्मिला पत्नी राजनाथ, माधुरी पत...