प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नाराज होकर मायके आई पत्नी को मनाने आए युवक ने ससुराल से घर जाते समय रास्ते में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गमछे से लटका मिला। मृतक की पहचान जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी पृथ्वीपाल उर्फ लल्लू के इकलौते बेटे रोशन वनवासी के रूप में होने के बाद वहां की पुलिस आई लेकिन घटना स्थल लीलापुर बताकर लौट गई। लीलापुर पुलिस ने दो घंटे बाद शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेठवारा थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी रोशन वनवासी ने डेढ़ साल पहले लीलापुर के पतुलकी गांव निवासी अंतिमा से प्रेम विवाह किया था। बताते हैं कि अंतिमा उससे नाराज होकर मायके चली आई। 12 दिन पहले रोशन भी उसे मनाने आया तो ससुराल में ही रुक गया। शुक्रवार दोपहर घर जाने की बात कहकर निकला था...