प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के हरदो पट्टी गांव निवासी कृष्ण कुमार सर्प मित्र हैं। कहीं भी सांप निकलने पर वह वहां पहुंच जाते हैं, सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ देते हैं। बुधवार रात करीब दो बजे बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सांप निकलने की सूचना पर पहुंचे कृष्ण कुमार उसे पकड़कर डिब्बे में कैद कर लिया। गुरुवार को दोपहर में वह उसे जंगल में छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह जंगल में पहुंचे और उसे आजाद करने को डिब्बा निकाला झटके से डिब्बा खुल गया और कोबरा सांप ने कृष्ण कुमार को डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गए। यह भी पढ़ें- सांप को हाथ में लहराकर रील बना रहा था दुकानदार, शूटिंग के दौरान 'कोबरा' ने डंसा, वीडियो वायरल कृष्ण कुमार को सीएचसी कुंडा में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया...