प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देल्हूपुर के नीमा सराय गांव में दीपावली की शाम फूलचंद की 7 साल की बेटी संजना घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...