Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से युवती की मौत, झाड़फूंक के लिए ले गए परिजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत के बिजरा वार्ड में सोमवार सुबह एक युवती की घर के भीतर काम करते समय सर्पदंश से मौत हो गई। सीएचसी से शव घर ले आने के बाद परिजन उसे लेकर झाड़फूंक के लिए चले गए। वहां से भी शव लेकर लौटे लेकिन शाम तक पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए।कोहंडौर थाना क्षेत्र के बिजरा वार्ड में कल्लू चौहान के दो बेटे, दो बेटी में सबसे छोटी 20 वर्षीय मनीषा सुबह घर में काम कर रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोहंडौर ले गए। वहां डॉ. देवेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सुल्तानपुर के लोहरामऊ झाड़फूंक कराने ले गए। वहां से निराश होकर वापस घर लौट आए। पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर की छोटी बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.