Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: बीरापुर। फतनपुर थाना के बसहा (बीरापुर) निवासी राकेश सिंह की 29 वर्षीय पत्नी सविता सिंह शनिवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। जैसे ही सामने रखी ईंट को उठाया, नीचे बैठे सांप ने दाहिने हाथ के अंगूठे पर काट लिया। सूचना पर पति राकेश सिंह मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के उपरांत परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए मायके पक्ष के बुलाने पर प्रयागराज लेकर चले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिजन शव लेकर बसहा चले आए। सूचना पर पहुंची फतनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.