Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से महिला की मौत, हंगामा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। थाना क्षेत्र के मठिया शाहपुर गांव निवासी मो. मुस्तफा की 47 वर्षीय पत्नी गुड्डा बुधवार शाम खेत में काम करके लौटी तो खाना बनाने के लिए लकड़ी निकालने चली गई। तभी अचानक उसे सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर भाग खड़े गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सुरसा में सांप के डसने से किशोरी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.