Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से किशोर की गई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली के सलवानी (अगई) निवासी मो. समीम का 16 वर्षीय बेटा रविवार रात कमरे में सो रहा था। रात में सोते समय उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.