Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से इंटर की छात्रा की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा अंजली वर्मा पुत्री रामप्रकाश वर्मा निवासी अतरौरा, आसपुर देवसरा की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के समय वर घर पर काम कर रही थी। छात्रा की मौत की खबर जब स्कूल में आई तो विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं कर्मचारी दो मिनट मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी, राजेश दुबे, सतीश पांडे, राकेश मिश्रा सहित पूरा विद्यालय परिवार छात्रा के घर अतरौरा गया। वहां जाकर परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.