प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा थाने के सामने से ही छात्राओं का घर जाना दूभर हो गया है। शनिवार के बाद रविवार को भी दो बच्चियों को मुंहबांधे बाइक सवारों ने साइकिल से खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। पहली घटना की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार दोपहर कोचिंग से घर जा रही छात्रा का भी बाइकर्स ने पीछा कर लिया। वे उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। यूं तो पुलिस मिशन शक्ति फेज-6 में शोहदों पर शिकंजा कस रही है। पिछले दिनों नगर कोतवाली इलाके में शोहदों की परेड खासा चर्चा में थी लेकिन जेठवारा में मिशन शक्ति का असर नहीं दिख रहा है। जेठवारा थाने के सामने इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार शाम जब स्कूल से साइकिल से घर लौट जा थी। ठकुराइन का पुरवा मोड़ पेट्रोल पंप के पास बाइक...