Pratapgarh Kunda News: सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। विद्युत उपखंड बिहार के अवर अभियंता श्यामलाल ने पुलिस को तहरीर दी कि 11 अगस्त को ऐमाजाटूपुर गांव के ग्रामीणों ने विद्युत पोल स्थानांतरित करने का आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर जब वह मौके पर पहुंचे तो बगैर किसी अनुमति और स्टीमेट के पोल तार हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। बिजली की चालू लाइनों से छेड़छाड़ करना विद्युत अधिनियम नियमों का उल्लंघन करना, सरकारी संपत्ति की क्षति करने के अंर्तगत आता है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.