प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। यूपी टीईटी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शिक्षक अजय सिंह, जितेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा प्रखर, विकास कुमार, रोशनलाल, पंकज त्रिपाठी, अरुण सिंह, शुभम तिवारी, सुभाष गिरी, आशीष त्रिपाठी, प्रिया केसरवानी, वंदना पांडेय, रंजना मिश्रा आदि को शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय, महामंत्री बृजेश चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र पांडेय ने सम्मानित किया गया। सम्मान के मौके पर अध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि शिक्षक साथियों की सफलता से ब्लॉक में परिषदीय शिक्षकों का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ विजयशंकर मणि ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। इस मौके पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...