Pratapgarh Kunda News: समाधान दिवस में आए 11 प्रार्थना पत्र, दो का निस्तारण
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम पट्टी सुनील कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले समाधान दिवस में 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.