प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर ठकुरान गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक का सिर फट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के निवासी चंद्रभूषण सिंह 21 अक्तूबर की शाम वह पट्टी बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के वीरेंद्र कुमार सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...