Pratapgarh Kunda News: सब्जी खरीदने गए चार युवकों पर लाठी और रॉड से हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखचैन गांव के चार युवकों पर सब्जी खरीदने के दौरान लाठी और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिनमें एक युवक का हाथ टूट गया। उक्त आरोप पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पूरेसुखचैन गांव निवासी रामजी गौतम ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह परिवार के लोगों के साथ पड़ोसी गांव होशियारपुर बाजार सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान होशियारपुर के रहने वाले छह से अधिक लोग वहां आ गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी, रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, चार पर केस हमले में रामजी गौतम का सिर फट गया। आदित्य का हाथ टूट गया। रामकुमार और हरीराम को भी गंभीर चोटें आई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.