प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय राकेशचंद सेन मंगलवार सुबह सोकर उठे तो सबमर्सिबल पंप का खुला तार छू जाने से करंट की चपेट में आ गए। वह घर में ही गिर गए लेकिन परिवार के लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। बाद में नौकर पहुंचा तो उसने राकेश सेन के बेटे अमन को जानकारी दी। अमन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइन चौकी के एसआई रमेश तिवारी ने बताया कि घर में तार खुला होने से राकेशचंद करंट की चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...