प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे रायजू निवासी दिनेश सिंह 17 अगस्त को भंडारा करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सफाई कर रहे थे। आरोप है कि कुछ लोग उन्हें लाठी से पीटने लगे। बीडीसी सदस्य पंकज बीच बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारापीटा। पीड़ित ने मामले में गांव के ही सुभाष सिंह, सुनील सिंह और अमित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...