Pratapgarh Kunda News: सदहा में पानी भरे गड्ढे में गिरी युवती, ग्रामीणों ने बचाई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। सदहा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क से पैदल जा रही एक युवती अचानक बेहोश होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने की आवाज सुनकर गांव के निवासी नीरज मिश्रा की मां गीता देवी और राकेश तिवारी के घर के लोग मौके पर पहुंचे। राकेश के बेटे सत्यम तिवारी और अभिषेक पुत्र राजेश ने गड्ढे में उतरकर युवती को बाहर निकाला। सत्यम ने यूपी 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अमित सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- परीक्षा देने निकली युवती का डेढ़ साल बाद भी सुराग नहीं समाचार लिखे जाने तक युवती को होश नहीं आया था। इसके चलते उसकी पहचान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.