प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क पर अचानक सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों का सीएचसी पट्टी में इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे पट्टी-चांदा मार्ग बीबीपुर गांव के पास बाइक सवार सत्येंद्र गौतम निवासी केवटली आसपुर देवसरा अपनी मां प्रेमा देवी और पिता नन्हकू राम के साथ आ रहा था। जैसे ही पट्टी-चांदा मार्ग बीबीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। जिस पर बैठे नन्हकू राम, प्रेमा देवी और सत्येंद्र को काफी चोटें आईं। सीएचसी पट्टी के डॉ. नीरज सिंह ने बताया बाइक से गिरने के कारण तीनों घायल हैं। इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...