प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार में रविवार रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।देहात कोतवाली के भगेसरा निवासी 30 वर्षीय दयाराम उर्फ चांदबाबू पटेल के माता पिता की मौत हो गई है। छोटा भाई मनोरोगी होने के कारण घर से बाहर चला गया है। दयाराम अकेले रहता था। वह रविवार रात पृथ्वीगंज बाजार में सड़क पार कर रहा था। तभी रानीगंज से भुपियामऊ की ओर जा रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया। पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने बताया कि युवक की एक बहन बाहर रहती है। वह आ रह...