प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मिठाई की दुकान के कर्मचारी की शनिवार रात हाईवे पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे गिरिवर निवासी 38 वर्षीय लालजी प्रजापति अजगरा के निकट बहुचरा मोड़ के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान में झाड़ू लगाने के बाद वह हाईवे के दूसरी ओर कूड़ा फेंकने जा रहा था। तभी लालगंज की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। इससे लालजी के साथ ही बाइक सवार लालगंज रानीगंज कैथौला के ब्रह्मांश मिश्र और सांगीपुर के कुलदीप मिश्र को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल लालजी प्रजापति को मेडिकल कॉलेज जबकि बाइक...