Pratapgarh Kunda News: सड़क निर्माण में लगे वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भयहरणनाथ धाम के समीप सीसी सड़क निर्माण में लगे वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह एक व्यक्ति की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। गौरा निवासी 70 वर्षीय मंगला प्रसाद मौर्य अपने करीबी शिवमूर्ति मौर्य के निधन पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भयहरणनाथ धाम के पास आए थे। यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कटरा गुलाब सिंह चौकी पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संबंधित वाहन को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.