Pratapgarh Kunda News: सड़क दुर्घटना में जामताली चौकी प्रभारी घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली। रानीगंज थानाक्षेत्र के जामताली चौकी प्रभारी 40 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार रविवार को जामताली से बाइक से रानीगंज थाने जा रहे थे। जामताली-रानीगंज रोड पर लच्छीपुर बाजार के पास अचानक बाइक के सामने लड़ते हुए कुत्तों का झुंड आ गया। इससे उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विभागीय और क्षेत्रीय लोग उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.