प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: देहात कोतवाली के पूरे शुकाल में शुक्रवार सुबह एक गर्भस्थ शिशु का भ्रूण मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों में भ्रूण को लेकर अवैध संबंधों की चर्चा रही। गांव के लोग सुबह सड़क की ओर गए तो किनारे झाड़ियों में भ्रूण पड़ा देखा। कुछ ही दे में गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर यूपी 112 के सिटी चौकी इंचार्ज इंद्रजीत प्रजापति भी पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण भ्रूण को अवैध संबंधों में गिराने की चर्चा रही। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि भ्रूण लड़का है या लड़की यह स्पष्ट नहीं है। अज्ञात होने के कारण पोस्टमॉर्टम बाद में कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...