प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर से गुजरे हाईवे सहित अन्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगवाने वालों पर अभियान के तहत की गई कार्रवाई के बाद दुकानदार दोबारा दुकानें सजाकर अतिक्रमण करने लगे हैं। ऐसे में सोमवार को पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से दुकानें हटवा दी। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई। डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आंबेडकर चौराहे से डाक बंगले तक सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण हटाया गया। जिला जज के आवास के सामने बनाई गई भट्ठियां तोड़ने को लेकर पालिका के अफसरों से बहस भी हुई। अभियान में नगर पालिका के अधिकारी राकेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अंकित कुमार तिवारी आद...