प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में शनिवार की शाम दुर्गा पूजा पंडाल देखने गए दो सगे भाइयों को विवाद के चलते मारा पीटा गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनई निवासी शैलेंद्र दुबे पुत्र रामचंद्र दुबे ने पुलिस को बताया कि पास में ही पूजा पंडाल सज रहा था। जहां पर उनका बेटा बंश दुबे, अनूप दुबे गए थे। वहीं पर शिवेंद्र दुबे, देवेंद्र दुबे, रजनीश कुमार उर्फ अजय, सौरव दुबे, ऋषभ दुबे, कौस्तुभ दुबे, अखिलेश दुबे और विकास दुबे आ गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए लाठी से दोनों की जमकर पिटाई की। कपड़े फाड़ दिए। इसने दोनों की गंभीर चोटें आईं। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क...