Pratapgarh Kunda News: सई में समाए युवक की तलाश में उतरी एसडीआरएफ
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाबाघुइसरनाथ धाम स्थित सई पुल से सई में समाए युवक का दूसरे दिन शनिवार को भी पता नहीं चल सका है। हालांकि युवक की तलाश में सांगीपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू अभियान में डटे रहे। अमेठी के पूरे शिवपाल डेहरा विशेषरगंज थाना संग्रामपुर निवासी विजय मौर्य के 25 वर्षीय बेटे रवि मौर्य शुक्रवार को दोपहर धाम स्थित सई पुल से कूद गया था। उसने बाइक, मोबाइल फोन पुल के पास एक दुकान पर ही छोड़ दिया था। युवक की तलाश में लगे एसडीआरएफ व पुलिस के मुताबिक बढ़ते जलस्तर और गंदे पानी की वजह से डूबे युवक को खोजने में काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। सई में कूदने वाले युवक की खोजबीन के लिए पुलिस की तरफ शुक्रवार शाम ही एसडीआरएफ की टीम बुला ली गई थी। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.