प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सई नदी के पुराने पुल के बगल बनाए जा रहे नये पुल के निर्माण के कारण आए दिन पेयजल आपूर्ति की पाइप फट रही है। गुरुवार को दिन में पाइप की रिपेयरिंग कर आपूर्ति बहाल करने के बाद रात में दोबारा फाइप फट गई। नतीजा शुक्रवार को चिलबिला, सदर बाजार सहित आठ मोहल्लों की आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया। पालिका कर्मियों ने मोहल्लों में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की लेकिन वह नाकाफी रहा। देर शाम तक पुल निर्माण में लगी टीम पाइप रिपेयर करने में जुटी रही। वर्तमान में शहर के बीच से गुजरे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग का चौड़ीकरण एनएच की ओर से कराया जा रहा है। चिलबिला स्थित पेयजल टंकी से चिलबिला, महुली के अलावा सई नदी के इस पार सदर बाजार, अजीतनगर, भुलियापुर, आजाद नगर, आंशिक...