प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: सई नदी के उफनाने से बेल्हा देवी धाम के आसपास रहने वाले मकानों में भरा पानी अब लगभग उतर चुका है। सई का जलस्तर बढ़ने की संभावना भी अब नहीं के बराबर दिख रही है ऐसे में इन मकानों में रहने वाले परिवार दोबारा गृहस्थी संवारने में जुट गए हैं। मकानों के साथ आस-पास सफाई करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के साथ गृहस्थी के सामाने जुटाए जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से सई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। नतीजा नदी का पानी बेल्हा देवी धाम के आस-पास रहने वाले दर्जनभर मकानों तक पहुंच गया। नदी की तलहटी में बने मकानों में पानी भर जाने से इनमें रहने वाले परिवार सामान सहित रिश्तेदार और परिचितों के यहां चले गए थे। यह परिवार लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे थे। फिलहाल धीरे धीरे नदी का जलस्तर घटा और...