Pratapgarh Kunda News: संयुक्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी 14 जुलाई को लेंगे शपथ
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार 14 जुलाई को संयुक्त अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में संघ के पदाधिकारी पद की शपथ लेंगे। समारोह में जिलाजज राजीव कमल पांडेय, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर, एडीजे लालगंज रघुवीर सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के साथ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आराधना मिश्रा मोना करेंगी। यह जानकारी संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश चन्द्र तिवारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.